25-25 हजार के इनामी व टॉप 10 अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पित्थौरपुर में दिनांक 1जुलाई को पुष्कर गुप्ता पुत्र श्रीचन्द गुप्ता निवासी गजेन्द्र पट्टी थाना अतरौलिया ने सूचना दिया कि मिटिंग कर भारत फाइनेंशियल इक्लूंजन लिमिटेड का रूपया वसूल कर अपने पैशन प्लस मोटरसाइकिल से शम्भूनगर रोड़ से आ रहा था कि पित्थौरपुर के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 बदमाशों ने आकर रोका और तमंचा दिखाकर मेरा रूपये वाला बैग, सैमसंग का टैबलेट, विवो का फोन लूट कर भाग गये।इस सूचना पर थाना मेंहनगर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। वहीं दिनांक 18 सितम्बर को रामबली पुत्र ओमप्रकाश निवासी तारापुर थाना औराई जिला भदोही ने थाना मेंहनगर पर सूचना दिया कि आशीर्वाद माइक्रो फाइनेन्स कम्पनी में फील्ड डवलपमेंट अफसर हूँ। कैश कलेक्शन कर के आजमगढ़ आ रहा था कि राजघाट पुल के पास दो मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गाली देते हुए तमंचा दिखाकर बैग में नगद 48,825 रूपये, पैन कार्ड, मोटरसाइकिल के कागजात, डीएल, टैबलेट सैमसंग कम्पनी का, छोटा प्रिन्टर व वाई फाई जियो कम्पनी की लूट ले गये।
शनिवार को स्थानीय थाने की पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लखरांव पोखरा के पास मोटरसाइकिल से मौजूद है और अपराध करने की फिराक में है। मुखबिर खास की सूचना पर क्षेत्र में भ्रमणशील उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी को भी मौके पर बुलाया गया थोड़ी ही देर बाद उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह के अक्षयवर पुलिया पर मिले। पुलिस टीम उन व्यक्तियों के पास पहुँच गये। पुलिस वालों को एकाएक सामने देखकर दोनों व्यक्ति हड़बडा गये और मौके से भागना चाहे कि दौड़ाकर आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम चन्द्रजीत यादव उर्फ पत्तर पुत्र तिलकधारी निवासी हटवा आइमा थाना मेहनगर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सूरज उर्फ डम्पी पुत्र महेश राम निवासी गहुनी थाना मेहनगर बताया।
भागने के सम्बन्ध में बताया कि हमलोगो के ऊपर कई मुकदमें है और पुलिस खोज रही है इसलिये हमलोग भागने का प्रयास किया। पकड़े गये बदमाश चन्द्रजीत यादव उर्फ पत्तर के पास से एक तमंचा 12 बोर, 2 जिन्दा कारतूस,6000/- रूपये बरामद हुआ तथा दूसरे बदमाश सूरज उर्फ डम्पी के पास से 5000/- रूपये नगद व एक मोबाइल सैमसंग बरामद हुआ। मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में चन्द्रजीत ने बताया कि यह उसके भाई की है किन्तु इस समय कोई कागजात नहीं है। गाड़ी मोटरसाइकिल में लगे बैग में से एक डी0एल0, एक पैन कार्ड रामबली पुत्र ओमप्रकाश निवासी तारापुर औराई भदोही अंकित है, तथा एक पाकेट नोटबुक हरा रंग जिस पर हाथ से आजाद लिखा हुआ है, एक मोबाइल एमआई बरामद हुआ।
पकड़े गये बदमाशों से कड़ाई से अलग अलग पूछताछ करने पर बताया कि 18 सितम्बर को राजघाट पुलिया से आगे दोनों व उसके दो अन्य साथी जमुना पासी निवासी हटवा मेंहनगर व राहुल राम पुत्र अनिल राम निवासी गहुनी मेंहनगर के साथ मिलकर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आजमगढ़ जा रहे थे, जिनके द्वारा कस्बा मेहनगर में जहांगीर नगर मुहल्ले से समूह का रूपया इकठ्ठा करके जा रहे थे जिसकी रैकींग जमुना पासी कर रहा था, और हम तीनों ने घटना को अंजाम दिया और उन दोनों व्यक्तियों को इसी कट्टे से आतंकित कर उनका बैग छिन लिया तथा उसमें जो रूपया मिला था उसे चारों लोग आपस में बाँट लिये थे। बैग में जो डी0एल0 व पैन कार्ड मौजूद है जो उन्हीं लोगों का है तथा मोबाइल मेरी है। जो रूपया हम लोगों के पास से बरामद हुआ है वह 18 सितम्बर की लूट का है, तथा 01जुलाई को हम दोनों तथा हमारे साथी अखिलेश यादव जो विलारमऊ थाना फूलपुर व प्रदीप कुमार गौतम पुत्र रामकिशोर निवासी सुजानगंज जौनपुर व शैलेन्द्र सरोज पुत्र इन्द्रमणि सरोज निवासी देवकली थाना गम्भीरपुर के साथ मिलकर उसरी गांव के पास एक व्यक्ति से जो समूह माइक्रो फाइनेन्स का पैसा इकठ्ठा करके ले जा रहा था, उसे आतंकित कर लूट लिया गया था। इसके अलावा दिंनांक 11 अगस्त को हम दोनों व हमारे साथी शैलेन्द्र सरोज पुत्र इन्द्रमन सरोज ग्राम वेलौर थाना गम्भीरपुर व सतीश राजभर पुत्र अमिचन्द्र उर्फ लड्डू निवासी झिझकूपुर सरैया थाना मेहनाजपुर मिलकर दो व्यक्तियों को गोली मारकर बैग व रूपया मोबाइल छिनकर गाजीपुर की तरफ भाग गये थे। उपरोक्त अभियुक्तगण शातिर अपराधी है जिनपर अलग अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना मेहनाजपुर में 25-25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अपराधी है तथा अभियुक्त सुरज उर्फ डम्पी थाना मेहनगर से टाप 10 अपराधी है। इन्द्रजीत गोरखपुर के बड़हलगंज थाने गैंगेस्टर एक्ट लगा हुआ है। जिसकी सजा वर्ष 2008 से 2017 (10 वर्ष) तक काट कर छूटा है।


No comments