Breaking Reports

चोरी की 5 मोटरसाईकिल के साथ दो शातिर गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : जीयनपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल लेकर उसे बेचने हेतु घड़सरा गांव की तरफ से के0बी0एस0 हायर सेकेण्डरी स्कूल बासूपार तिराहे से होकर मुबारकपुर जाने वाले है। पुलिस टीम मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँची। थोड़ी देर मे घड़सरा रोड की तरफ से दो व्यक्ति अलग  अलग मोटर साइकिल चला कर आते हुए दिखायी दिये। पुलिस वालो द्वारा दोनों मोटर चालक को रोक कर घेर कर मौके पर पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्तियों का नाम पता संजय सोनकर पुत्र जग्गा सोनकर निवासी खानकाह बहरामपुर कस्बा व थाना जीयनपुर बताया तथा उसके कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर हीरो होण्डा पैशन प्रो बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम प्रदीप यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी मेहनाजपुर (चुनुगपार) कस्बा व थाना जीयनपुर बताया तथा उसके कब्जे से एक मोटर साइकिल बिना नं0 हीरो सुपर स्पेलेण्डर बरामद हुआ। मौके पर दोनों व्यक्तियों से मोटर साइकिलो का कागजाद तलब किये गये तो कोई भी कागज नही दिखा सका।
       पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनों लोगो के साथ प्रिंयाशु सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह ग्राम धनछुला (जमीन हरखोरी) थाना जीयनपुर के साथ मिलकर मोटर साइकिल की चोरी कर बेचते है। चोरी की तीन मोटर साइकिल बासुपार बनकट अम्बेडकर मूर्ति की बाउन्ड्री में अभी थोड़ी देर पहले लाकर रखे है। उनकी निशादेही पर अम्बेडकर मूर्ति बाउन्ड्ररी के अन्दर से 3 मोटर साइकिल बरामद हुई, जिसमें एक मोटर साइकिल बिना नम्बर हीरो होण्डा पैशन प्रो, दूसरी मोटर साइकिल नं0 UP 50 A 664 अंकित है तथा चौथा अंक अंकित नही है। तीसरा मोटर साइकिल नं0 UP50 U 6705 लाल व काला पैशन प्रो0 बरामद हुई।  बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ में अभियुक्त संजय एवं प्रदीप यादव ने बताया कि अपने दोस्त प्रिंयान्शु के साथ वाहन नं0 UP50R पैशन पो0 मोटर साइकिल एक सप्ताह पहले लाटघाट बाजार से चोरी किये थे जिसका नम्बर प्लेट खुरच दिये थे इसी प्रकार मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट वाली मोटर साइकिल अन्जान शहीद से लगभग ढाई माह पहले चोरी किये थे जिसका नम्बर प्लेट खोलकर फेंक दिये है। नम्बर नही मालूम है। शेष तीनों मोटर साइकिले जो अम्बेडकर मूर्ति के बाउन्ड्ररी में बरामद हुई है। उनमें से जो नम्बर प्लेट लगा हुआ है। UP 50 U 6705 पैशन प्रो0 तथा हीरो होण्डा पैशन प्रो0 बिना नम्बर व UP50 A 664 हीरो होण्डा जिसका एक नम्बर हम लोगो ने खुरच दिया है भिन्न भिन्न स्थानों से चुराये है। जिसे बेचने की फिराक में थे हम लोगो से गलती हो गई है उक्त पांच वाहनों के इजन नं0 व चेचिस नं0 से सम्बन्धित पंजीकृत अपराधो का विवरण प्राप्त किया गया तो पता चला कि हीरो होण्डा पैशन प्रो घटना स्थल लाटघाट व हीरो सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर घटना स्थल अंजान शहीद में मुकदमा पंजीकृत है।

No comments