6 ATM कार्ड के साथ जालसाज गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : फूलपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को मुखबिर खास ने सूचना दिया कि 2 व्यक्ति अल्टो कार (नं0 UP 62 K 2601) से जैगहा की ओर से मार्टीनगंज की तरफ आ रहे है, जो शातिर ATM चोर हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मार्टीनगंज स्थित जैगहा तिराहा पर आकर अल्टो कार के आने की प्रतीक्षा करने लगी। थोड़ी देर में एक मटमैले रंग की कार जैगहा की ओर से आती दिखाई दी, जिसे देखकर मुखबिर ने इशारा करके बताया कि यही वह गाड़ी है जिसे शातिर ATM चोर अपराधी चलाकर आ रहे हैं। पुलिस बल को सतर्क करके जैसे ही अल्टो कार तिराहे के पास आयी कि पुलिस वालो ने कार को रोकवाना चाहा तभी गाड़ी में अगली बायी सीट पर बैठा एक व्यक्ति उतर कर तेजी से दुकानों की तरफ भागा जिसके पीछे उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य व हे0का0 चन्द्रशेखर व का0 रिंकू कन्नौजिया भागे, तथा चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति को दरवाजा खोलकर हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो इसने अपना नाम लालजीत गौतम पुत्र स्व0 सोचन लाल निवासी ग्राम कलापुर थाना खेता सराय जनपद जौनपुर बताया। जिसके कब्जे से एक अल्टो कार, 6 ATM कार्ड, एक तमंचा देशी .315 बोंर, 2 कारतूस जिन्दा .315 बोर, एक मोबाइल सैंमसंग तथा नकद 1360/- रुपये बरामद हुआ। भागे हुए बदमाश का नाम मुकेश पुत्र रामरुप निवासी ग्राम भादो थाना दीदारगंज बताया गया।
एटीएम के बारे में कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि यह ATM कार्ड वह व मुकेश ने विभिन्न ATM मशीनों पर सीधे साधे लोगो को झांसा देकर बदल लिये है। लालजीत व मुकेश ने दिनांक 29 मई 19 को गम्भीरपुर के मंगरावा तथा खेता सराय में कार्डो की हेरा फेरी करके ATM मशीनों से पैसे निकाले है, इसके अतिरिक्त दोनों ने और भी बहुत स्थानों पर ATM मशीनो से कार्डो की हेराफेरी करके पैसे निकाले है। जो पैसे बरामद हुए है वह भी कार्डो से हेराफेरी करके ही निकाले गये है। बरामद तमंचा व कारतूस रखने का लाइसेन्स तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा, अल्टो कार के विषय में पूछने पर बताया कि यह गाड़ी लालजीत की पत्नी के नाम है। इस समय उसके पास कागजात नहीं है। दोनों इस गाड़ी को ATM से हेराफेरी करके पैसे निकालने के कार्य में प्रयोग करते हैं।

No comments