Breaking Reports

प्रदेश में लगातार बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या, 14 अप्रैल से आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन



लखनऊ : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देनजर योगी सरकार लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सोमवार को इसके संकेत दिए। 
  अवनीश अवस्थी ने बताया कि सोमवार को शाम चार बजे तक यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 305 है। इनमें से 159 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन में हिस्सा लिये थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात से जुड़े लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है, उससे लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटाना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब जमात से जुड़े जिन लोगों में संक्रमण पाया गया है उनके संपर्क में आये लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज आगरा में मिले हैं। उसके बाद मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, शामली, गाजियाबाद आदि जिले हैं।

No comments