जिलाधिकारी ने स्वयं वितरित किया खाद्यान्न पैकेट
आजमगढ़ : कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लाकडाउन की स्थिति में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जनपद के अन्त्योदय कार्ड धारकों के 1077 अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें जिलाधिकारी ने स्वयं अपनी तरफ से विकास खण्ड रानी की सराय, ग्राम जगरनाथ सराय में अन्त्योदय कार्ड धारकों के अतिकुपोषित बच्चों को प्रतिकात्मक रूप में विभा 3 वर्ष, पिता सोहित, माता मंजू, साक्षी 3 वर्ष 2 माह, पिता दिनेश, माता उमा एवं आयुष 4 वर्ष पिता सत्येन्द्र, माता अनीता को पैकेट में खाद्यान्न वितरित किया गया। पैकेट में बिस्कुट 3 पैकेट, दाल 2 किग्रा, तेल 1/2 लीटर, प्याज 1 किग्रा, चना 1 किग्रा दिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि कल तक सभी 1077 चिन्हित किये गये। अतिकुपोषित बच्चों को सीडीपीओ के माध्यम से खाद्यान्न वितरित करा दिया जायेगा।

No comments