गोहत्या करने के आरोप में अलग-अलग थानों से 7 गिरफ्तार
आजमगढ़ : प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर विजय प्रताप सिंह व उनके सहयोगी लॉकडाउन में कस्बा बिन्द्राबाजार में ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी ईगल मोबाइल के का0 मुकेश पाण्डेय व का0 मोनू कुमार बिन्द्रा बाजार में मिले और बताया सूचना मिली है कि मखदूमपुर गांव में खालिद के पुराने बाउंड्री में गौमांस को काट रहे है। पुलिस ने मखदूमपुर पहुंचकर रियाज अहमद पुत्र मरहूम फैयाज अहमद, आसिफ अहमद पुत्र राशिद अहमद निवासीगण मोईन अहमद पुत्र मरहूम फैयाज अहमद ग्राम मखदुमपुर थाना गम्भीरपुर को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किये गये अपराधियों के पास से एक तराजू, पत्थर का बनाया हुआ बटखरा, 04 व दो लोहे का दाव व तीन चाकू, दो लोहे का मसकला एक में मुठिया लगा हुआ तथा मौके पर 63 किलो गौमांस बड़े व छोटे टुकड़ो में कटा पड़ा हुआ था। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
थाना- मुबारकपुर
मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र व उनके सहयोगियों द्वारा गौहत्या के अपराधी अशरफ पुत्र मो. अब्बास निवासी सिकठी शाह मोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर को ग्राम सिकठी गेट के पास से समय करीब 10.10 बजे गिरफ्तार किया गया।
थाना-फूलपुर
फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिह तोमर के नेतृत्व में शुक्रवार को उ0नि0 अयोध्या तिवारी अपने सहयोगियों के संग क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना पर वांछित अपराधी मरियम पुत्री स्व0 सलाहुद्दीन निवासी ग्राम कौड़िया थाना फूलपुर सम्बन्धित मु0अ0स0 285/19 धारा 307 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
थाना-मेंहनगर
गौहत्या के वांछित अपराधी शब्बू पुत्र डिन्डा उर्फ मु0 रउफ निवासी मंगराबा थाना गम्भीरपुर को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
थाना-बिलरियागंज
बिलरियागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार व उनकी टीम द्वारा शुक्रवार को सर्फराज पुत्र मुहम्मद निवासी खानकाह थाना बिलरियागंज को गौहत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके फरार साथियों की सघन तलाश की जा रही हैं।




No comments