लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर पत्थर फेंकने वाले तीन युवक गिरफ्तार
आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव मोड़ पर पुलिस शुक्रवार की सुबह वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बगैर मास्क के ही बाइक से जा रहे तीन युवक गुजरे। मास्क न लगाने व एक बाइक पर तीन युवकों को बैठा देख पुलिस ने रोक लिया। उन्हें डांटते हुए हिदायत देकर छोड़ दिया। आरोप है कि वहां से कुछ दूर जाने के बाद तीनों युवक ईंट पत्थर लेकर वापस लौटे और पुलिस कर्मियों पर फेंकने लगे। उसके बाद वे पवई लाडपुर की ओर भाग निकले। पुलिस ने पास में ही एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये युवकों की पहचान कर ली। उसके कुछ देर बाद ही दबिश देकर सभी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवकों में अनिल विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, शाबान निवासी अचलपुर थाना सरायमीर के हैं।

No comments