अवैध गाँजे के साथ एक युवक गिरफ्तार
आजमगढ़ : गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बिन्द्रा बाजार तिराहे पर कोरोना वायरस के दृष्टिगत लाकडाउन ड्यूटी में तैनात थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि मंगरावा मोड़ पर एक व्यक्ति गाड़ी से उतरा है उसके पास अवैध गांजा है। जिसपर विश्वास कर पुलिस मौके पर पहुंचे। मंगरावा मोड़ पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी को लेकर खड़ा था जिसे पकड़ कर पुलिस ने पूछताछ किया तो अपना नाम रामनयन पुत्र समई राम ग्राम मंगरावा रायपुर (खौरहिया) थाना गम्भीरपुर बताया व प्लास्टिक की बोरी को खोलकर देखने पर बोरी से लगभग 7.0 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसे समय करीब 4:10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।

No comments