Breaking Reports

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया



आज़मगढ़: सोशल मीडिया पर मोमबत्ती जलाने एवं प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
संजय अंगुरिया गिरफ्तार
 सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा द्वेषपूर्ण, शत्रुता फैलाने के प्रयास से 05 अप्रैल को मोमबत्ती जलाने एवं प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट  संजय अंगुरिया नाम की फेसबुक आईडी से शेयर किया जा रहा हैं। उक्त के सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा  स्थानीय थाने पर शिकायत पंजीकृत कराया गया। फेसबुक आईडी की साइबर सेल द्वारा जाँच से पता चला कि आरोपी संजय अंगुरिया पुत्र स्व0 नरोत्तमदास अंगुरिया निवासी अंगुरिया भवन, मोहल्ला बदरका थाना कोतवाली का रहने वाला है। रविवार को जिले की पुलिस ने संजय को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

No comments