Breaking Reports

इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार



आज़मगढ़ : इस्लाम धर्म एवं अल्लाह के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं कोरोनॉ जिहाद को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
  एक व्यक्ति द्वारा द्वेषपूर्ण, शत्रूता फैलाने के प्रयास से इस्लाम धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं कोरोनॉ जिहाद को लेकर भड़काऊ पोस्ट राजेश गुप्ता नाम की फेसबुक आईडी से किया जा रहा हैं। वायरल पोस्ट को लेकर एक वर्ग विशेष में काफी आक्रोश है। उक्त के सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया द्वारा स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।  फेसबुक आईडी को साइबर सेल द्वारा जाँच से पता चला कि  राजेश गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता ग्राम ईश्वरपुर थाना अतरौलिया का है।
जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह को हुई तो तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 अतरौलिया को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना अतरौलिया से आरोपी राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

No comments