विद्युत बिल जमा करने हेतु कैश काउण्टर खुले रहेंगे, डीएम ने सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने को कहा
आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि वर्कशाप में विद्युत कर्मियों को कार्य करते समय ग्लब्स, मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का भी पालन करायें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को सचेत किया गया कि लाकडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति में शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। जब अत्यन्त ही आवश्यक हो तभी लाइनों को शटडाउन किया जाय। आमजनता को लाकडाउन के दौरान घरों में रहने के लिए बिजली का होना अति आवश्यक है। विद्युत बिल जमा किये जाने हेतु कैश काउण्टरों पर सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखा जाय। पुराना पावर हाउस, पुरानी कोतवाली बदरका, पालिटेक्निक जीयनपुर, बिलरियागंज, सरदहा, लालगंज, निजामाबाद, मेंहनगर टाउन में विद्युत बिल जमा किये जाने हेतु कैश काउण्टर खोले जाने की अनुमति प्रदान किया गया है, कैश काउण्टर प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक खोले जाने का निर्देश दिया गया है।

No comments