आजमगढ़ में 459 कोरोना संदिग्धों में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव
![]() |
| विज्ञापन |
आजमगढ़ : जिले में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से लगा हुआ है। रोजाना भेजे जाने वाले सैंपलों की संख्या में तेज बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि उस तेजी से जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को 71 नये लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। जिसमें मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के सर्वाधिक 56 लोग शामिल है। वहीं जिला अस्पताल से दस व राजकीय मेडिकल कालेज से पांच लोगों के सैँपल जांच के लिए भेज गये हैं। जिले से जांच के लिए भेजे गये कुल सैंपलों की संख्या अब 459 हो गई है। जिसमें बृहस्पतिवार को 53 की और बुधवार को 48 की रिपोर्ट आयी। सभी रिपोर्ट निगेटिव रही है। यह जिले के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने बताया कि अब तक 231 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें छह पॉजिटिव व 225 निगेटिव मिले हैं। वहीं अभी 228 की रिपोर्ट आनी बाकी है।


No comments