भारत रक्षा दल ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया
आजमगढ़ : कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन है। इस संकट की घड़ी में जिले में असमर्थ व असहाय लोगों के लिए भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने में लगे हैं। कैंटीन पर प्रतिदिन 15 घंटे श्रम करते हुए, उन लोगों के प्रति आभार प्रकट करने में भी नहीं चूक रहे हैं, जो इस आपदा में साफ सफाई में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में सोमवार को भारद द्वारा नगर क्षेत्र में कूड़ा उठाने व झाड़ू लगाने वाले कर्मचारियों को वस्त्र भेंट कर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, और कहा कि ये लोग भी कोराेना फाइटर हैं। साफ सफाई में पूरी निष्ठा से लगे हुए है। इसलिए आज हम लोग इन लोगों का स्वागत कर रहे हैं। भारद के स्वागत से सफाई कर्मचारी काफी गदगद दिखे।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 150 सफाई कर्मचारियों को अपने 20 कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से वस्त्र भेंट कर रहे है।


No comments