ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोची की मौत
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय मुन्ना पुत्र जयश्री सुबह घर से सामान खरीदने के लिए मुबारकपुर बाजार साइकिल से जा रहा था। वह नेवादा मोहल्ला के दारुल उलूम मदरसे के समीप पहुंचा था। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों को सूचना लगी तो परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ था। मुन्ना मोची का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है।

No comments