Breaking Reports

बसपा विधायक ने कोरोना से लड़ने हेतु जिलाधिकारी आपदा राहत कोष में एक करोड़ दिये



आजमगढ़ :  ने वैश्विक महामारी कोविड19 से पूरे देश के साथ साथ जनपद की जनता भी जूझ रही है। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस को रोकने के लिए उठाए गए सराहनीय कदम लॉक डाउन को पूरी तरह से पालन करने उसको सफल बनाने हेतु लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता की आवश्कताओं को पूरा करने के उद्देश्य से पूरे जनपद में मुबारकपुर के विधायक शाहआलम गुड्डू जमाली द्वारा आज 12 वें दिन भी लगातार  गरीब असहाय लोगों को मुफ्त राशन वितरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में कोरोना वायरस से निपटने व इसके रोकथाम के लिए जनपद की जनता, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण, पत्रकार बंधुओं, चिकितस्सकों, स्वास्थ कर्मियों एवं सफाईकर्मियों आदि को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण तथा सेनेटाइज़ेशन के कार्य हेतु इसकी भयावहता पर काबू पाने हेतु बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती की अपील को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रिय विकास निधि से जिला अधिकारी आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये दिया है।

No comments