 |
| विज्ञापन |
आजमगढ़ : कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों के हाॅट बाजारों में रैपिड सर्वे का कार्य चल रहा है, जिसका जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा रानी की सराय में चल रहे सर्वे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वे में लगे हुए सभी कर्मचारी कार्य करते हुए पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा कस्बा सेठवल वि0ख0 रानी की सराय में हो रहे सेनेटाइजेशन के कार्याें को देखा गया। संबंधित अधिकारी को निर्देश कि जिन क्षेत्रों में दुकानें खुली हैं, उनके आस-पास प्राथमिकता के आधार पर सेनेटाइजेशन का कार्य कराना सुनिश्चित करें। कस्बा सेठवल में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, जिस पर काफी भीड़ पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने दुकानदार को निर्देशित करते हुए कहा कि राशन का वितरण मुहल्लावार कराना सुनिश्चित करें।
सफाई कार्य में लगे हुए सफाई कर्मचारियों से बात की गयी। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिये कि सफाई करते समय ग्लब्स, जूता, मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा अपने पास साबुन या सेनेटाइजर रखें।
No comments