प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
आजमगढ़ : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो मिर्जा असरफ नाम से पोस्ट किया गया हैं, जिसके सम्बन्ध में थाने पर शिकायत पंजीकृत की गयी थी।
फेसबुक पर किये गये प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक अश्लील फोटो को लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की काफी प्रबल सम्भावना, शान्ति व्यवस्था व कानून को देखते हुये पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी थी। बिलरियागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा स्थानीय ब्लाक के सामने से मिर्जा अशफर उर्फ अशरफ पुत्र मिर्जा सर्फूद्दीन निवासी कस्बा बिलरियागंज को समय करीब 10:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को बाया मा0 न्यायालय जेल भेजते हुए इसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही हैं।

F
ReplyDelete