गौ-हत्या करने वाले दो गिरफ्तार
आजमगढ़ : रौनापार थाने की पुलिस ने गौहत्या कर फरार चल रहे अपराधियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का अनुपालन कड़ाई के साथ कराया जा सकें। इसके लिए रौनापार थानाध्यक्ष रौनापार तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि गौ हत्या व 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का करने वाला अपराधी कही भागने के लिए करखिया मोड़ पर भार वाहक वाहन का इंतजार कर रहा हैं। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रौनापार अपनी फोर्स के साथ करखिया मोड़ पर पहुँचे। करीब 09.35 बजे वाँछित आरोपी फैसल पुत्र इस्तेयाक व मो0 नासिर उर्फ कुम्मन पुत्र आसिक अली निवासीगण ग्राम सोनबुजुर्ग थाना रौनापार को गिरप्तार किया। गिरप्तार किये गये आरोपियो के विरुद्ध गौ हत्या सहित कई अन्य मुकदमें रौनापार थाने पर पूर्व में पंजीकृत हैं। पुलिस का कहना है कि गौ हत्या जैसे अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध N.S.A के तहत कार्यवाई की जायेगी। थाना क्षेत्र रौनापार में अगर कोई गौ हत्या या राष्ट्र-विरोधी कार्य करेगा तो उसके विरुद्ध भी N.S.A की कार्यवाई की जायेगी।

No comments