Breaking Reports

लापता किशोरी दूसरे के घर से बेहोशी की अवस्था में मिली



आजमगढ़ : सरायमीर क्षेत्र के एक व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को लगभग दो बजे से किशोरी घर से लापता हो गई। तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। किशोरी के चाचा ने कहा कि उन्हें एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के घर किशोरी दिखी है। आरोपित से सवाल करने पर उसने किशोरी के बारे में अनभिज्ञता जताई। आशंका हुई परिजन आरोपित के घर में जा पहुंचे तो किशोरी उसके बाथरूम में अचेत पड़ी मिली। खरेवा सीचएससी से किशोरी को डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरायमीर इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि आरोपित राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने दुराचार की बात से इंकार किया। उनका कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

No comments