डीएम ने डोर-टू-डोर सर्वे का किया निरीक्षण, जनता से कुछ भी न छिपाने की अपील किया
आजमगढ़ : कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत विशेष सावधानी क्षेत्र में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा आज मुहल्ला दलसिंगार तथा बदरका में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों/आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व स्थानीय कोरोना वारियर्स द्वारा किये जा रहे सघन डोर-टू-डोर सर्वे का स्थलीय निरीक्षण किया गया। आमजनता से अपील है कि सर्वे टीम को सही जानकारी उपलब्ध करायें, कुछ छुपाये नही। जिससे कि सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से शुद्ध डाटाबेस तैयार किया जा सके और कोरोना महामारी पर सफलता पायी जा सके। गरीब परिवार के लोगों से खाद्यान्न की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, साथ ही यह जानकारी प्राप्त किया कि कोटेदार द्वारा उचित मात्रा में राशन का वितरण किया जा रहा है या नही। दूध विक्रेता से दूध की क्वालिटी के बारे में जानकारी प्राप्त की। दूध विक्रेता को निर्देश दिया कि दूध विक्रय करते समय अपने हाथों में ग्लब्स अवश्य पहनें।

No comments