डीआईजी ने झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे असहाय लोगों में भोजन सामाग्री वितरित किया
आजमगढ़ : बृहस्पतिवार को डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा जनपद के रानी की सराय थाना अन्तर्गत ग्राम सलारपुर में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब व असहाय लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए कतारबद्ध कराकर अपने निर्देशन में परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक गोपनीय सुभाष चन्द्र भारती, पीआरओ निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार, उनि सुरेन्द्र कुमार दुबे व अन्य कर्मचारीगणों एवं उनके परिवारों/कुक के सहयोग से बनाये गये भोजन के साथ-साथ पानी की बोतल एवं लाइफबॉय साबुन वितरित किया गया। साथ ही वहां लोगों को सजग रहने, साफ-सफाई रखने, सोशल डिस्टैन्सिंग (01 मीटर) बनाये रखने, हाथ गन्दे ना दिख रहे हो तब भी समय-समय पर साबुन से (20 सेकेण्ड) अच्छी तरह से हाथ धुलते रहने एवं जुकाम, खाँसी व बुखार आने पर एकान्त किसी कमरे में रहते हुए तुंरन्त डाक्टर से सम्पर्क करने हेतु बताया गया। लाकडाऊन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्तियों को राशन प्राप्त नही हुआ है, या आवश्यकता हो उन्हे पुलिस एवं जनसहयोग द्वारा स्थापित अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराये गये खाद्य सामग्री पैकेट 20 किग्रा (05 किग्रा आटा, 05 किग्रा चावल, 02 किग्रा नमक, 05 किग्रा आलू, 02 किग्रा दाल, 01 किग्रा सरसो तेल) सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उपलब्ध कराया जायेगा।

No comments