Breaking Reports

मुबारकपुर की सीमाएं सील, बाहर घूमने पर दर्ज होगी एफआईआर



आजमगढ़ : निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर मुबारकपुर और सरायमीर में आए अब तक 16 लोगों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मुबारकपुर कस्बे की सीमाएं सील कर दी जाएं। यदि कोई भी व्यक्ति बाहर घूमता मिले तो उन पर एफआइआर दर्ज कराएं।
   जिलाधिकारी ने बताया कि अभी मुबारकपुर में सात और सरायमीर के खासडीह में एक लोगों के मरकज से वापस आने की सूचना थी। इसी बीच मुबारकपुर के नेवादा में भी सात लोगों के दिल्ली के आयोजित कार्यक्रम से आने की सूचना मिली। जिन्हें चिह्नित कर प्राथमिक परीक्षण कराया गया। इसके अलावा शाहगढ़ के एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसे दमा की शिकायत थी, उसने भी मानते हुए चक्रपानपुर मेडिकल कॉलेज में क्वारेंटाइन में रखा गया है। प्राथमिक उपचार में कोरोना का कोई लक्षण अभी तक नहीं मिला है। फिर भी ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। संबंधित परिवारों को भी अपने घरों में क्वारेंटाइन किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि जिन-जिन लोगों को क्वारेंटाइन के लिए लीगल नोटिस दी गई है। यदि वे कहीं बाहर घूमते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराएं। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी को कहीं जाना है तो प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही जाएगा।

No comments