देशी पिस्टल व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़ : सिधारी थाने के उ0नि0 विनय कुमार दुबे अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र दो युवक अवैध एक पिस्टल देशी-32 बोर व 2 राउण्ड जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ किसी अपराध को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त सूचना पर उ0नि0 विनय कुमार दुबे द्वारा अपराधी को चेकिंग के दौरान काशीराम आवास गेट के पास ग्राम जाफरपुर से गिरफ्तारी किया गया। तालाशी ली गई तो अपराधी के पास से एक अवैध पिस्टल देशी-32 बोर व 02 राउण्ड जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। पकड़े गये बदमाशों ने अपना नाम रजत सिंह पुत्र समिर सिंह व राघवेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासीगण गद्दोपुर थाना बिलरियागंज बताया।

No comments