Breaking Reports

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो शेयर करने वाला बीडीसी सदस्य गिरफ्तार



आजमगढ़ : बुधवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप में 06:02 बजे धर्मेंद्र सरोज नाम के व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल नं0- के माध्यम से दो अश्लील तस्वीर जो समलैंगिक सम्बन्धों पर आधारित है तथा उसके नीचे मस्जिद में इस्लाम मजबूत होता हुआ उल्लिखित किया गया है। उक्त वायरल तस्वीर को लेकर ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा काफी रोष व्यक्त करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तथा मोबाइल फोन के माध्यम से कार्यवाही की मांग की गई है। वायरल तस्वीर को लेकर एक वर्ग विशेष में काफी आक्रोश है। जिसके क्रम में तत्काल स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 
     जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवणी सिंह को हुई तो तत्काल अपराधी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बरदह निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक बरदह नन्द कुमार तिवारी द्वारा धर्मेंद्र सरोज के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो मालूम हुआ कि वह ग्राम पुरसुड़ी का निवासी है तथा उसके पिता का नाम स्व0 बाबू राम सरोज है। पते की जानकारी होने के पश्चात तत्काल उसकी गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी अपने सहयोगियों के साथ धर्मेंद्र के घर पहुंचे। धर्मेंद्र को उसके घर से हिरासत में ले लिया।  वायरल तस्वीर के बारे में पूछताछ की गई तो गलती के लिए माफी मांगने लगा।

No comments