भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया
आजमगढ़ : कोरोना संक्रमण से युद्घ की तरह लड़ रहे कोरोना योद्धाओं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व कर्मी, सभी सफाई अभियान से जुड़े अधिकारी / कर्मचारी, सुरक्षा में लगे सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस विभाग के कर्मी इस आपदा की घड़ी में दिन रात सेवा कार्य में जुटे हैं। बुधवार को नरौली चौराहे पर धन्यवाद पत्र एवं अंगवस्त्र देकर पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा पत्रकार बंधुओ को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा अखिलेश मिश्र 'गुड्डू' ने सम्मानित कर सभी का उत्साहवर्धन किया।


No comments