Breaking Reports

एक युवक को कुछ लोगों ने बुरी तरह मारा, परिजनों ने ईलाज के दौरान लगाया लापरवाही का आरोप



आजमगढ : बुधवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया में बंधुआ मजदूरी न करने पर चंदलाल राजभर को देवरिया गोपालगंज निवासी टिपू सिंह व गुड्डू सिंह ने बुरी तरह मार पीट कर घायल कर दिया है। परिजनों ने चंदलाल राजभर को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने घायल को सिर्फ ग्लूकोज चढ़ाया है कोई भी दवा नही दी। परिजनों ने डाक्टर से एक्स-रे कराने को पूछा तो डाक्टर ने कहा कि एक्स-रे मशीन खराब है। घायल को सुबह करीब 8:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल की हालत गंभीर बनी हुई हैं। 

No comments