सीएम योगी का आदेश, पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ लगेगा NSA
लखनऊ : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ योगी सरकार लगातार सख्त रुख अपना रही है। कई जगहों पर पुलिस और डॉक्टर्स की टीम के साथ लोगों के दुर्वव्यवहार की खबरे भी आई है। प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया हैं कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में कहीं भी पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटने के आदेश अधिकारियों को दिए थे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में कहीं भी पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #CoronavirusLockdown— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2020

No comments