Breaking Reports

बीडीसी सदस्य की हत्या के मामले में 24 घण्टे के अन्दर 5 आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : बीते 24 अगस्त को महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हवट निवासी शुभम यादव पुत्र शिवधारी यादव ने निजामाबाद थाने पर तहरीर दी कि उसके मामा बीडीसी सदस्य सुरेन्द्र यादव उर्फ नाटे पुत्र स्व0 फौजदार यादव ग्राम नेवादा थाना निजामाबाद जो अपने साथी अजीत यादव उर्फ डब्लू पुत्र विनोद यादव ग्राम नेवादा के साथ रामचन्दर यादव के घर ग्राम नन्दपुर से तेरवीं का भोजन करके वापस घर आते समय मनोज सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह समेत 08 और लोगों द्वारा सुरेन्द्र यादव को नेवादा चौराहे पर रात्रि में रोककर गाली गलौज करने लगे। मनोज सिंह द्वारा धमकी देते हुए जान से मारने के लिए ललकारना जिस पर अमरजीत सिंह द्वारा पिस्टल से एक गोली मामा सुरेन्द्र यादव को लक्ष्य करके मारी गयी, जिसमे  सुरेन्द्र यादव बाल बाल बच गया। गोल्डी यादव ने अमरजीत सिंह से पिस्टल लेकर एक फायर सुरेन्द्र यादव को लक्ष्य करके मारा जिसमें सुरेन्द्र यादव फिर बाल-बाल बच गया। पुनः राहुल सिंह ने गोल्डी यादव से पिस्टल लेकर सुरेन्द्र को लगातार दो फायर किया, जिसमे से एक गोली सुरेन्द्र यादव को लग गयी जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।


    पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा जघन्य हत्या में नामजद आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को   प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन व उनकी टीम द्वारा हत्या में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए उनके मिलने के स्थानों पर लगातार छापा मारी की जाने लगी। तभी भ्रमण के दौरान ही मुखबिर से सूचना मिली उक्त हत्याकांड में नामजद आरोपी संजय सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह ग्राम बकिया बड़हरिया थाना निजमाबाद गिरफ्तारी से बचने के फरीदाबाद तिराहे पर वाहन का इन्तजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक व उनकी साथी टीम फरीदाबाद तिराहा पर पहुँची तो मुखबिर ने वहा पर खड़े एक व्यक्ति की तरफ इशारा कर हट गया। मुखबिर द्वारा बताया गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस वाले पहुँचें, वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन उसको घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से अपना नाम संजय सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह बताया। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने के हवालात में रखा गया तथा घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कि तो घटना में सम्मिलित होना बताया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों के मिलने के स्थान के सम्बन्ध में पूछा तो  अनिभिज्ञता जाहिर की। पुनः थाना से प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उपरोक्त हत्याकांड से सम्बन्धित अन्य 03 आरोपी मनोज सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह, आजाद उर्फ सोलू पुत्र विवेक सिंह एवं अमरजीत सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी बकिया बड़हरिया थाना निजामाबाद  कुजियारी काली मां के चौरा के पास खड़े होकर भागने के फिराक में खड़े हैं। इस सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ कुजियारी काली चौरा पर  पहुँचे तो मुखबिर ने वहां पर खड़े तीन व्यक्तियों की तरफ इशारा कर हट गया। मुखबिर द्वारा बताया गये व्यक्तियों के पास जैसे ही पुलिस वाले पहुँचें तो वे लोग  पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये कि उनको घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने के हवालात में रखा है।
      पुनः आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मामूर होकर घटना में सम्मलित शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके मिलने के सम्बधित स्थानों पर दबिश दे रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमे में नामजद आरोपी  राहूल सिंह पुत्र मनोज सिंह ग्राम बकिया बड़हरिया गिरफ्तारी से बचने हेतु रानीपुर तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम रानीपुर तिराहे पर पहुँची तो मुखबिर ने वहां पर खड़े एक व्यक्ति की तरफ इशारा कर हट गया। मुखबिर द्वारा बताया गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस वाले पहुँचे कि वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसको घेरकर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने के हवालात में रखा गया। चूंकि राहूल सिंह द्वारा ही पिस्टल से फायर कर सुरेन्द्र यादव की हत्या की गयी है। पुलिस ने राहुल सिंह की निशानदेही पर मुलराजपुर रोड के पास धान के खेत से हत्या में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल 32 बोर बरामद किया गया है। चूंकि शेष वांछित आरोपी गोल्डी यादव, अमित यादव, गगन यादव आरोपी राहुल सिंह के घनिष्ठ मित्र है तथा घटना के सापेक्ष्य में सुपष्ट साक्ष्य संकलन करने व वांछित अभियुक्तगण गोल्डी यादव आदि 03 नफर की गिरफ्तारी करने के प्रयास के लिए राहुल सिंह को दिनांक 27 अगस्त 2020 को मा0 न्यायालय के समक्ष अन्दर 24 घण्टा में रिमाण्ड के लिए प्रस्तुत किया जायेगा।

      गिरफ्तार आरोपियों से हत्या के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो बताया कि गोल्डी यादव ने करीब एक सप्ताह पहले अपने साथ पढ़ने वाले सौरभ यादव निवासी फरीदाबाद को गाली देते हुए कलुवा बोल दिया था। उस समय सुजीत उर्फ डब्लू पुत्र विनोद यादव मौके पर था। इसके बाद सुजीत ने ये बात बढ़ा चढ़ाकर सौरभ यादव को बता दी। सौरभ यादव इस बात को पूछने के लिए गोल्डी यादव के घनिष्ठ मित्र  राहुल सिंह के लकड़ी की दुकान ईदगाह के पास बड़हरिया में आया, जहां पर गोल्डी भी मौजूद था। सौरभ यादव ने कहा हमको सबके बीच कलवा मत कहा करो। इस बात पर दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद सुजीत उर्फ डब्लू व सुरेन्द्र यादव उर्फ नाटे तेरहवी का भोजन करके नन्नदपुर से आ रहा थे, उसी बीच रास्ते में जाते समय सुजीत को गोल्डी यादव, अमित यादव, अमरजीत सिंह, गगन यादव मिले। गोल्डी ने गाली देते हुए सुजीत से कहा तू सौरभ यादव की कलुवा वाली बात को इधर उधर बढ़ा चढ़ाकर क्यो कर रहा है, कि इसी बीच अमरजीत सिंह गोल्डी यादव की तरफ से बोलने लगा तो सुजीत व सुरेन्द्र यादव ने अमरजीत सिंह से कहा कि हम यादवो के बीच में ठाकुरो को नही बोलना चाहिए। उसी दौरान सुजीत यादव ठाकुर पंडितो को गाली देने लगा, तो बात बढ़ने लगी। सुजीत यादव व सुरेन्द्र यादव गोल्डी पक्ष के लोगो की संख्या ज्यादा पाकर मौके से हट गया व अपने गांव की ओर मोटर साइकिल से चला गया। जब सुरेन्द्र व सुजीत नेवादा चौराहे पर पहुँचे तो पहले से ही मनोज सिंह, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह, अमित यादव, गगन यादव, गोल्डी यादव, सोलू सिंह उर्फ आजाद व संजय सिंह निवासीगण बकिया लक्षिरामपुर थाना निजामाबाद मौजूद मिले। क्योकि गोल्डी यादव ने रास्ते में ही फोन करके मनोज, राहुल, सोलू व संजय को पहले ही घटना करने हेतु नेवादा चौक पर बुलवा लिया था। मार-पीट के दौरान सुरेन्द्र ने अपने भांजे शुभम यादव को फोन कर दिया तो उसके पक्ष के भी बहुत लोग मौके पर आ गये थे। तभी राहुल सिंह ने सुरेन्द्र यादव उर्फ नाटे को गोली मार दी। सुजीत उर्फ डब्लू पक्ष के लोगों को अपनी तरफ आते देख हमलावर होते देख सभी मुल्जिम अपनी-अपनी मोटर साइकिले छोड़कर भाग गये तथा आक्रोशित भीड़ ने गोल्डी यादव व अमित यादव की दोनों बुलेट मोटर साइकिल तथा राहुल सिंह की होंडा साइन गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। यह घटना मुल्जिम पक्ष द्वारा अपना वर्चस्व बनाने के लिए कि हमारे साथ यादव ही नही ठाकुर भी है, के कारण हुई है। क्योकि घटना के समय नेवादा चौक पर मृतक के पक्ष ने अमरजीत सिंह से कहा था कि मामला यादव यादव का है तुम ठाकुर इन यादवों के साथ  क्यो आये हो, इस मामले में ठाकुर पंडित के मायने कुछ नही है।

No comments