Breaking Reports

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार



आजमगढ़ : मेहनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद गोंड ने खुद की 7 वर्षीय नातिन के साथ बीते शुक्रवार को सत्यम यादव पुत्र रामरतन यादव द्वारा दुष्कर्म करने व करन पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय व विशाल पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय के खड़े होकर देखने के संबंध में थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक दुजेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही थी।
 आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर दुजेन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम फिनिहिनी में दबिश देकर अपराधी सत्यम यादव व करन पाण्डेय निवासी फिनिहीनी थाना मेहनगर अपने घर ही मौजूद मिले। जबकि विशाल पाण्डेय के बारे में पुलिस ने पूछा तो बताया कि विशाल पाण्डेय घटना के बाद से कही भाग गया है।  त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर मौजूद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
 पूछताछ में सत्यम यादव ने बताया कि मै विशाल व करन पाण्डेय अपने पड़ोस की रहने वाली लड़की को लुकाछिपी खेलने के बहाने ओमप्रकाश पाण्डेय के पुराने वाले घर में ले जाकर मैने बलात्कार किया, जबकि विशाल व करन वही खड़े रहे। यह घटना दिनांक 31.07.20 समय करीब 06:30 बजे की है।

No comments