Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामियां घायल, पेट्रोल पम्प पर लूटकांड में था शामिल


आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश अहरौला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर हुए लूटकांड का वांछित था। इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।


निजामाबाद व अहरौला थाने की पुलिस नन्दनगर में वाहन चेकिंग कर रही थी कि फरिहां की तरफ से दो व्यक्ति एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम ने रुकने का ईशारा किया तो चालक मोटर साईकिल घुमाकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा अपनी-अपनी सरकारी जीप से पीछा किया गया, जिससे मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा ग्राम गन्धुवई को जाने वाली लिंक रोड की ओर मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाना व डेल्टा को वायरलेस सेट से सूचित करते हुए इनका पीछा किया जाने लगा। उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा हड़बड़ी में गुन्धुवई रोड पर दाहिने ओर बने कोल्ड स्टोरेज के पहले कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास किये कि मिट्टी होने कारण गिर पड़े। पुलिस टीम को अपने पीछे आते देखकर दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम द्वारा बचते हुए आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई लेकिन पुनः दुस्साहसिक तरीके से पुलिस टीम पर फायर किया। दोनों प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ में दो-दो राउण्ड फायर किया गया। दोनों व्यक्तियों में एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा। जबकि दूसरे व्यक्ति के दाहिने घुटने पर गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति ने अपना नाम चन्द्रजीत यादव उर्फ पत्तर उर्फ धरपत्तर पुत्र तिलकधारी यादव निवासी हटवा थाना मेहनगर बताया। फरार व्यक्ति का नाम लकी पुत्र अज्ञात बताया। गिरफ्तार चन्द्रजीत यादव के पास से एक तमंचा, एक मोबईल फोन व 9170 रुपये बरामद हुए हैं। रूपये के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि यह पैसा अहरौला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर एक लाख आठ हजार की डकैती में मिले रुपयों में से बचा हुआ रुपया है। मोटरसाईकिल के विषय में पूछने बताया कि यह मोटरसाईकिल दो-तीन साल पहले निजामाबाद से चोरी किया था, जिसका प्रयोग नम्बर प्लेट बदल-बदल कर साथियों के साथ घटना करता हूँ तथा अहरौला में पेट्रोल पम्प पर हुई डकैती में भी किया गया था। घायल बदमाश चन्द्रजीत यादव को इलाज हेतु मण्डलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश पर जनपद व आस-पास के अन्य जनपद के थानों पर लगभग दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।

No comments