Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में हत्या में वांछित 10-10 हजार रुपये के तीन इनामियां गिरफ्तार


आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र में 9 दिसम्बर को दाढ़ी बनवा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश भाग निकले। मृतक के पुत्र की तहरीर पर स्थानीय थाने पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के सेठौली गोपालपुर गांव निवासी दिलीप उर्फ बबलू गिरी में 9 दिसम्बर को गोसाईगंज बाजार में दाढ़ी बनवा रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद मृतक के पुत्र वेदप्रकाश गिरी ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। एसपी द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु उन पर 10-10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस घटना में नामजद दो बदमाश अंजनी राय पुत्र स्व0 उदय नरायन राय को 13 दिसम्बर को घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के साथ तथा 15 दिसम्बर को निर्देश गिरी पुत्र शिव कुमार गिरी व शिवम गिरी पुत्र सुरेश गिरी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा चुका है।

उक्त घटना में नामजद अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा कई टीमे गठित की गयी थी। आज बृहस्पतिवार को स्थानीय थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेठौली गोपालपुर में जो हत्या हुयी थी उसमें नामित बदमाश जौनपुर की तरफ से डोमनपुर होकर आने वाली मार्ग से बुढ़ऊ बाबा के तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर विश्वास कर थाने से अन्य फोर्स तलब कर तत्काल बुढउ बाबा मंन्दिर के पास आड़ लेकर गाड़ाबन्दी किया तथा करीब 15 मिनट बाद डोमनपुर की तरफ से दो मोटरसाइकिल से तीन लोग आते हुए दिखाई दिये। जिन्हे बुढ़उ बाबा के निकट आते ही पुलिस टीम द्वारा रोकवाया गया तो वह रफ्तार बढ़ाकर भागना चाहे, लेकिन पुलिस टीम ने घेरकर मोटरसाइकिल सहित तीनों को मौके पर पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम नीरज गिरी पुत्र अशोक गिरी उर्फ पप्पू नि0 सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव बताया, जिसके पास से एक सुपर स्पलेण्डर, एक देशी पिस्टल 32 बोर तथा एक खोखा कारतूस 32 बोर व एक जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम राहुल गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी ग्राम सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव बताया तथा उसके कब्जे से एक मोटर सायकिल सीडी डिलक्स बरामद हुआ तथा तीसरे ने अपना नाम निर्भय गिरी पुत्र अशोक गिरी उर्फ पप्पू ग्राम सेठौली गोपालपुर थाना देवगांव बताया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 12 बोर, एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 12बोर बरामद हुआ।


 पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि मृतक दिलीप गिरी उर्फ बबलू द्वारा वर्ष 2014 में हमारे परिवार के अशोक गिरी उर्फ पप्पू की हत्या कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिये हम लोग 09 दिसम्बर को दिलीप गिरी को इसी असलहा से हत्या किया था। 15 दिसम्बर को हम लोग गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम के ऊपर फायर करते हुए भाग गये थे।

No comments