Breaking Reports

25 हजार का ईनामिया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद


आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की रात्रि को लूट व छिनैती की घटना में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर निजामाबाद थाने की पुलिस फरिहां चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि फरार चल रहा इनामिया अपराधी अन्सार पुत्र असलम निवासी चकिया हुसेनाबाद, बड़ागांव नहर पुलिया के पास खड़ा है और कही जाने के फिराक में है। तत्पश्चात पुलिस टीम बड़ागांव नहर पुलिया के पास पहुँची, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अन्सार पुत्र असलम निवासी चकिया हुसेनाबाद थाना निजामाबाद बताया। पुलिस को अन्सार की काफी दिनों से तलाश थी, वह लूट व छिनैती की कई घटनाओं का आरोपी है। अन्सार पर 25 हजार रुपये इनाम भी घोषित था।  गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

No comments