Breaking Reports

किराने की दुकान में बेचता था अवैध गांजा, आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ : बरदह थाना क्षेत्र में स्थित एक किराने की दुकान में चोरी से अवैध गांजा की बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की ने दुकान पर पहुंच कर दुकानदार को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को बरदह थाने की पुलिस ने देखभाल के लिए मुक्तिपुर बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नरवे में दारा सिंह की किराने की दुकान है। वह किराने के सामान के साथ ही अवैध गांजा भी बेचता है। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर ग्राम नरवे पहुँची। मुखबिर ने दारा सिंह की दुकान की तरफ तरफ इशारा करके हट गया। पुलिस ने दारा सिंह की दुकान पर पहुँचकर दुकानदार को घेर लिया। जो अचानक पुलिस को देखकर हड़बड़ाते हुए एक टीन के डिब्बा में से एक हरे रंग की पन्नी में रखे सामान को निकालकर चादर के अन्दर छिपा दिया और वह अपने घर के अन्दर भागना चाहा कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम दारा सिंह पुत्र स्व0 बृजवासी सिंह ग्राम नरवे थाना बरदह बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

No comments