Breaking Reports

अवैध मिलावटी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार, चार व्यक्ति फरार


आजमगढ़ : महाराजगंज थाने की पुलिस थाना क्षेत्र के सहदेवगंज बाजार बंधा पर मौजूद थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि टोटहवा चौराहे पर रामसिंह पुत्र लाल साहब निवासी जजमन जोत तथा नेतानगरी देवारा जदीद निवासी जयराम निषाद पुत्र श्यामा निषाद, हरिकेश निषाद पुत्र अज्ञात व रामधनी निषाद पुत्र स्व0 हंशू भारी मात्रा में अवैध जहरीला शराब की खेप लेकर मौजूद हैं तथा इनके साथ ही कुछ महिलाएं भी इस कृत्य में शामिल हैं।

 इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर टोटहवा चौराहा की ओर बढ़े कि चौराहे से थोड़ा पहले कुछ व्यक्तियों की ओर इशारा कर मुखबिर मौके से हट गया। पुलिस वाले जिप्सी को चौराहे से थोड़ा पहले रोककर मोटर साइकिल व जरिकैन के साथ खड़े व्यक्तियों व महिला की ओर बढ़े। पुलिस टीम को देखकर चार व्यक्ति तेजी से मुड़कर खेंतो की ओर भागने लगें। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया परन्तु खेतों व भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे, जबकि उनके साथ मौजूद महिला मौके से भागना चाही लेकिन महिला पुलिसकर्मी द्वारा घेरकर चौराहे से 10 कदम पर पकड़ ली गई। महिला पुलिसकर्मी द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके दाहिने हाथ में पकड़ी गई बोरी से 20 पाउच अवैध मिलावटी शराब बरामद हुई। महिला ने अपना नाम चन्द्रकला पत्नी हरिकेश निषाद निवासी देवारा जदीद नेता नगरी थाना महराजगंज बताया। बरामद शराब के बारे में पूछने पर महिला ने बताया कि हम गरीब लोग हैं हमारी एक टीम हैं। जिसमें मेरे पति हरिकेश निषाद के साथ रामसिंह पुत्र लाल साहब व मेरे गांव के जयराम निषाद व रामधनी निषाद शामिल हैं। ये चारों लोग अभी यहीं पर मेरे साथ मौजूद थे। पुलिस को देखकर अपनी मोटर साइकिलें व जरीकेन में भरी शराब यहीं छोड़कर भाग गये हैं। महिला ने बताया कि हम लोग यह शराब अपने गाँव में बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस शराब की तीव्रता व नशे को बढ़ाने के लिए हमारी टीम के लोग शराब में यूरिया व फिटकरी मिला देते हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। टोटहवा चौराहे पर ही दो मोटर साइकिलें व चार जरीकेन 20-20 लीटर की शराब तथा मोटर साइकिलों की डिग्गियों में से 10-10 पाउच अवैध मिलावटी शराब बरामद की गयी।  

गिरफ्तार महिला चन्द्रकला ने पूछने पर यह भी बताया कि भागे हुए मेरे पति समेत अन्य व्यक्ति जयराम निषाद, हरिकेश निषाद, रामधनी निषाद व रामसिंह इन्ही मोटर साइकिलों पर लादकर नदी पार से यह शराब लाये थे। यहाँ से हमारा गाँव नजदीक है, जहाँ इकट्ठा करके हम लोग बेचने वाले थे।

No comments