Breaking Reports

चोरी के बिजली के तार के साथ एक महिला गिरफ्तार


आजमगढ़ : जीयनपुर थाना क्षेत्र में आज सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली की मुठभेड़ से संबंधित अभियुक्त साबिर पुत्र आलीम निवासी असरफपुर थाना जीयनपुर अपने घर पर मौजूद है तथा अपने घर में बिजली का तार कही से अवैध रुप से लाकर रखा है।

 इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम चुनहवा चौराहे से प्रस्थान कर ग्राम असरफपुर पहुँची। अभियुक्त के घर से थोड़ी दूर वाहन खड़ा कर पैदल ही साबिर के घर पर अचानक दबिश दी गयी। पुलिस को देखकर शाबिर उपरोक्त सीढ़ी के रास्ते छत से कूदकर गाँव में भाग गया जो अपने घर में बिजली का तार एक महिला के सहयोग से छिपाने की कोशिश कर रहा था। महिला पुलिसकर्मी ने उक्त महिला को बिजली के तार के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने अपना नाम निशारुल निशा पत्नी मो0 आलीम उम्र 60 वर्ष निवासी असरफपुर थाना जीयनपुर बताया है। महिला ने बताया कि जो लड़का अभी मकान से सीढ़ी के रास्ते भाग गया है वह मेरा लड़का साबिर पुत्र मो0 आलीम उम्र 30 वर्ष है। जो आज सुबह कही से बिजली का तार लाया है। उक्त तार चोरी का है। परन्तु  यह नही जानती कि मेरा लडका कहा से लाया है।

No comments