Breaking Reports

जिले के 35 नव चयनित नलकूप चालकों को नियुक्ति मिला पत्र


आजमगढ़ : सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश में नव नियुक्त नलकूप चालकों के नियुक्ति/पदस्थापना पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने आवास कालीदास मार्ग, लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया गया।

  इसी क्रम में एनआईसी के सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा नलकूप खण्ड आजमगढ़ अमर प्रकाश, संजय कुमार सिंह आजमगढ़, कुमार प्रियंका गुप्ता, कुमारी रंजना गुप्ता एवं नीरज कुमार सहित कुल 35 नव चयनित नलकूप चालकों को नियुक्ति/पदस्थापना पत्र वितरित किया गया। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त जनपदों में 3209 नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति/पदस्थापना पत्र वितरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 34000 नलकूप हैं।

No comments