छेड़खानी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र निवासी रामचन्द्र चौहान पुत्र स्व राम सुराती चौहान ने सोमवार को स्थानीय थाने पर तहरीर दिया कि मेरी पुत्री शौच के लिये गई थी तभी धीरज चौहान उसका हाथ पकड़कर खीचने लगा व छेड़खानी किया। आरोपी ने मेरे पुत्र को भी मारा-पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया।
सिधारी थाने की पुलिस भ्रमणशील होकर छतवारा चौराहे पर मौजूद थी, उसी समय मुखबिर ने सूचना दिया कि वांछित आरोपी धीरज चौहान शाहगढ़ बाजार में मौजूद है। वह कहीं भागने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस उसको साथ लेकर शाहगढ़ बाजार पहुँची। मुखबिर ने वहां पर खड़े एक लड़के की ओर ईशारा करते हुए हट गया। जैसे ही पुलिस उपरोक्त लड़के के पास पहुँची, तो वह लड़का भागने लगा। पुलिस ने एक बारगी घेरकर पकड़ लिया। पकडे गये युवक ने अपना नाम धीरज चौहान पुत्र राधे चौहान निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी बताया।

No comments