Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में पेट्रोल पम्प पर लूट व हत्या करने वाले दो वांछित गिरफ्तार


आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर 12 दिसम्बर को बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पेट्रोल पम्प के मालिक अमित कुमार यादव ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी कि शाम 07.00 बजे मेरे पेट्रोल पम्प पर तीन बाईक सवार 06 बदमाश कनप्टी पर पिस्टल तानकर आफिस में घुस गये। ऑफिस में रखे रूपये ले लिए उसके पश्चात जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया।

  अहरौला थाने की पुलिस देखभाल के लिए क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पम्प पर हुई लूट से सम्बन्धित आरोपी गौरी नहर तिराहा के पास कही दूसरी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम व स्वाट टीम उक्त स्थान पर पहुँचे तो वहाँ पर दो व्यक्ति खड़े थे। दोनों व्यक्ति पुलिस को देखते ही उन पर गोली चलाकर भागने लगें, परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों को गौरी नहर के तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति में एक का नाम रूद्र प्रताप सिंह उर्फ लकी पुत्र संजय सिंह निवासी देवकली, थाना मेहनगर व दूसरे का नाम आतिफ पुत्र आदिल निवासी कोलघाट, थाना-कोतवाली है। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक मोटर साइकिल, एक मोबाइल फोन, दो देशी तमन्चा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिन्दा कारतूस व लूट के 5260 रू0 नगद बरामद हुए हैं। 

पूछताछ में गिरफ्तार रूद्र प्रताप सिंह उर्फ लक्की सिंह ने डकैती में शामिल व्यक्तियों के नाम बताया तथा थाना बरदह एवं खेतासराय जनपद जौनपुर में हत्या करने की सुपाड़ी लेने के सम्बन्ध में भी जानकारी दी है।

No comments