Breaking Reports

गोहत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र में 22 सितम्बर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक ट्रक में पशुओ को बांधकर वध के लिए ले जा रहे है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेरकर 7 गाय व एक बैल बरामद किया गया। जिसमें दो गाय मृत पायी गयी थी। स्थानीय थाने पर गोवध निवारण अध्यादेश 2020 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया गया। 
   एसपी के निर्देश पर दीदारगंज थाने की पुलिस आज बुधवार को क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अध्यादेश 2020 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तारिक पुत्र स्व0 मुस्ताक निवासी ग्राम सजनी थाना अहरौला, गद्दोपुर बाजार में किसी काम हेतु आया है। इस सूचना पर पुलिस टीम गद्दोपुर बाजार पहुंचकर उक्त व्यक्ति को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम तारिक पुत्र स्व0 मुस्ताक निवासी ग्राम सजनी थाना अहरौला बताया। गिरफ्तार अभियुक्त को  उसके अपराध का बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

No comments