Breaking Reports

पेट्रोल पम्प पर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार


आजमगढ़ :
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोल पम्प पर तोड़ फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फारार हो गया है।


मेहनाजपुर थाने की पुलिस आज बुधवार को मेहनाजपुर बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्तगण विशाल सिंह (उर्फ आकाश सिंह) पुत्र कौशलेन्द्र सिंह ग्राम डंडवल थाना मेहनाजपुर, नितेश राजभर उर्फ (बिट्टू) राजभर पुत्र स्व. राजेश राजभर ग्राम बरवा थाना मेहनाजपुर, यशवेंद्र सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ग्राम करसडा थाना मेहनाजपुर कहीं जाने हेतु बरवा मोड़ पर वाहन का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मेहनाजपुर बाजार से बरवा मोड़ के पास पहुंचे कि मुखबिर ने इशारा करके बताया कि तिराहे पर खड़े वही तीनों व्यक्ति हैं। पुलिस टीम तेजी से उनकी गिरफ्तारी हेतु बढी कि अभियुक्तगण पुलिस टीम को देखकर सकपकाकर बरवा की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में विशाल सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह व यशवेंद्र सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं अभियुक्त नितेश राजभर उर्फ (बिट्टू) राजभर पुत्र स्व. राजेश राजभर फरार हो गया। 

अभियुक्तगण द्वारा पेट्रोल पम्प पर मोटरसाईकिल में पेट्रोल भराने तथा पेट्रोल के पैसे की लेन देन की बात को लेकर गाली गुप्ता देने व लाठी डंडा से मार कर चोट पहुंचाते थे।

No comments