Breaking Reports

चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्तार


आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। मौके से एक रिवाल्वर, दो कारतूस, एक तमन्चा, एक कारतूस जिन्दा, एक खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस आज मंगलवार की रात्रि चौकी लाटघाट से रात्रिगश्त करते हुए गड़ेरुआ जाने वाले तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान जीयनपुर की तरफ से दो मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोका व टोका तो पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में एक ने कहा कि मारो। तभी बदमाशो में से एक ने फायर किया, जिससे पुलिस टीम बाल बाल बच गयी। पुलिस ने घेराबन्दी कर एक मोटरसाइकिल व तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में से एक ने अपना नाम तुषार राय पुत्र आनन्द राय निवासी ग्राम किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर बताया, जिसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। दूसरे ने अपना नाम संतोष पाल पुत्र बालचन्द पाल निवासी ग्राम मुजफ्फरनगर थाना कन्धरापुर बताया, इसके पास से एक तमन्चा, एक कारतूस जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। तभा तीसरे ने अपना नाम हर्ष राय उर्फ गोलू पुत्र अजय राय उर्फ डबलू निवासी ग्राम किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर बताया, जिसके पास से एक रिवाल्वर .32 बोर व दो कारतूस जिन्दा .32 बोर बरामद हुआ। वहीं एक बदमाश काली रंग की पल्सर से जीयनपुर की तरफ भागने में सफल रहा। जिसका नाम पता पकड़े गये बदमाशों से ने मनीष सिंह उर्फ चन्दन सिंह उर्फ जोजो पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी टोडरपुर (राशेपुर) थाना मेहनगर जिला बताया।

No comments