Breaking Reports

तीन चरणों में किया जायेगा कोविड-19 का वैक्सीनेशन


आजमगढ़ : आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग एवं आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश व जिले के नोडल अधिकारी के. रविन्द्र नायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा की गयी।


जिसके क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोविड-19 का वैक्सीनेशन 03 चरणों में किया जायेगा, जिसमें प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर, द्वितीय चरण में फ्रण्ट लाइन वर्कर एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं तृतीय चरण में 50 वर्ष से उपर के व्यक्ति एवं 50 वर्ष से नीचे के गम्भीर बिमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया जायेगा। 25 साइटों पर कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि सभी साइटों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहे। वैक्सीनेशन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन प्वाइण्ट बनायें गये हैं एवं प्रत्येक कोल्ड चेन प्वाइण्ट पर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है।

No comments