पत्रकार के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार के बड़े भाई को गोली मार दी। गोली पेट में लगी है। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी पत्रकार खुर्रम आलम नोमानी के बड़े भाई शबीह आलम नोमानी लखनऊ में रह कर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही वह लखनऊ से अपने पैतृक घर आए हुए थे। शुक्रवार को लगभग तीन बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली शबीह के पेट में लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में घायल शबीह को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उन्हें सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

No comments