महिला की गोली मारकर हत्या, पति समेत पांच गिरफ्तार
जनपद जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के चिल्लीपुर रामपुर गांव निवासी पन्नालाल नोना की पुत्री रेखा की शादी इसी जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के उड़ली गांव निवासी गुड्डू पुत्र फूलचन्द्र के साथ हुई थी। बीते बुधवार को रेखा के पिता ने जहानागंज थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी बेटी की शादी गुड्डू के साथ 10 वर्ष पूर्व हुयी थी। मेरी पुत्री व दामाद के बीच विगत 08 महीने से रिश्ते ठीक नही चल रहे थे। 27 नवम्बर को मेरा दामाद मेरी पुत्री को लेकर अपने ननिहाल ग्राम अमदही थाना जहानागंज गया। वहीं पर मंगलवार को मेरी पुत्री को जान से मारने की नियत से अपने भाई बृजेश तथा अन्य सन्तोष, हरेन्द्र उर्फ भूपेन्द्र, शैलेश पुत्रगण मन्जेश निवासीगण ग्राम अमदही के साथ मिलकर रात्रि में गोली मार दिया। जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। पिता की तहरीर पर जहानागंज थाने में उक्त पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।
आज शुक्रवार को जहानागंज थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर उक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपी गुड्डू, बृजेश, सन्तोष, हरेन्द्र उर्फ भूपेन्द्र, शैलेश को समय 6.05 बजे परदेशी मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तलाशी से हरेन्द्र के पास से एक पिस्टल 32 बोर तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

No comments