प्रेमिका की शादी रोकने के लिए प्रेमी ने खुद को मारी गोली, आरोप परिजनों पर लगाया
छानबीन के दौरान प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद एवं मुकदमा वादी मनीष यादव से गहराई से पूछताछ की गयी तो मनीष ने बताया कि मेरा बगल के गाँव बरबसपुर निवासिनी अंजली से प्रेम सम्बन्ध था, जिसकी शादी उसके परिजन दूसरी जगह तय कर दिये थे। उसकी शादी को रोकने व खुद से शादी करने का दबाव बनाने के लिये मैने यह योजना बनायी कि खुद को गोली मार कर लड़की के परिजनो को फंसा देंगे और वह शादी रूक जायेगी। इसी योजना के क्रम में 08 दिसम्बर को अपने पास रखे तमन्चे से खुद अपने पेट में गोली मार लिया तथा अंजली के चाचा रामप्रकाश आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया था। वह तमन्चा ने वही झाड़ी में छिपा दिया है। मनीष यादव की निशानदेही पर बरबसपुर सफेदा बाग की झाड़ी से एक तमन्चा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मनीष यादव पुत्र अनिरूद्ध यादव के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

No comments