जांच करने गयी विद्युत विभाग की टीम पर पिस्टल तानने के मामले में दो गिरफ्तार
जीयनपुर थाना क्षेत्र के देवापार के सोहरैया वाजिदपुर में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम जांच करने पहुँची। विद्युत बिल का बकाया होने पर ग्राम प्रधान संजय के भाई अंगद का कनेक्शन काटने के लिए लाइनमैन पोल पर चढ़ा था। इससे नाराज प्रधान पक्ष के लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। विद्युत पोल पर चढ़े लाइन पर पिस्टल तान कर धमकी देने लगे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने ग्राम प्रधान, उसके भाई व दो भतीजे समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने गुरूवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी और फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
जिसके क्रम में आज शुक्रवार को जीयनपुर थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना के आरोपी ग्राम प्रधान संजय कुमार पुत्र स्व0 मग्धू व बादल पुत्र अगंद निवासीगण सोहरैया वाजिद थाना जीयनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक देशी पिस्टल .32 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

No comments