गुमशुदा तीन लड़कियां 6 घण्टे के अन्दर शकुशल बरामद
मुबारकपुर थाना क्षेत्र से तीन लड़किया गायब हो गई थी। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में ग्राम बम्हौर से गुमशुदा 03 लड़कियों की बरामदगी हेतु पुलिस बल की टीम बनायी गयी। इस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा खुशबू पुत्री चन्द्रशेखर 18 वर्ष, बन्दना पुत्री शतीश 20 वर्ष, अन्शू पुत्री जयराम 18 वर्ष की तलाश मे सर्विलांस मे दिये गये सूचना तथा सर्विलांश सेल से प्राप्त गुमशुदा के लोकेशन पर आजमगढ़ पहुँचे। सर्विलांस सेल द्वारा बताया गया कि तीनों गुमशुदा लडकियाँ बेलइसा रेलवे स्टेशन के पास में मौजूद हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बेलइसा गोदाम व रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर तलाश किया गया। तत्पश्चात सर्विलांश सेल द्वारा बताया गया कि तीनों लडकियाँ अम्बेडकर नगर के तरफ जा रही है। तत्पश्चात सर्विलांस सेल से सम्पर्क करते हुए तीनों गुमशुदा लड़कियों को शकुशल 06 घन्टे के अन्दर बरामद किया गया। नियामानुसार कार्यवाही करते हुए गुमशुदा के परिजनो को सुपुर्द किया गया।
बरामद लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग घर के नाराज होकर नौकरी करने हेतु दिल्ली जा रही थी।

No comments