अवैध तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
दीदारगंज थाने की पुलिस आज बुधवार को क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोसड़ी गाँव की तरफ से मार्टिनगंज गम्भीपुर मार्ग नहर पुलिया के पास आने वाला हैं, जहाँ से साधन पकड़कर कही जाने वाला हैं। उसके पास अवैध असलहा भी हैं। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम गोसड़ी मोड़ नहर पुलिया के पास पहुँच गयी। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति गोसड़ी गाँव की तरफ से पैदल नहर पटरी पकड़ कर आता हुआ दिखायी दिया। जैसे ही वह व्यक्ति मार्टिनगंज गम्भीरपुर रोड़, गोसडी नहर पुलिया के पास पहुँचा कि पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर उस व्यक्ति को घेरकर गिरफ्तार किया गया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम प्रहलाद उर्फ अमरजीत पुत्र रमेश ग्राम गोसड़ी थाना दीदारगंज बताया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक तमंचा.303 बोर, एक जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ।

No comments