Breaking Reports

हत्या की कोशिश करने वाला गिरफ्तार


आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के नंदना बाजार निवासी विजय नारायन यादव पुत्र राम आसरे ने बुधवार को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि 21 दिसम्बर को नकुल प्रजापति पुत्र रामफुलेल निवासी एकडल्ला थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा मेरे घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन से रास्ता अवरूद्ध कर दिया था। मेरे लड़के मंगेश उर्फ भोरू यादव द्वारा रास्ता साफ करने के लिए कहा गया तो बात ही बात में नकुल प्रजापति द्वारा मेरे लड़के को चाकू मार दिया गया। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी।

  एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर अतरौलिया थाने की पुलिस आज बृहस्पतिवार को क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी नकुल प्रजापति  पुत्र रामफुलेल निवासी एकडल्ला  थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर को कनैला से गिरफ्तार कर किया है।

पूछताछ में नकुल प्रजापति ने बताया गया कि मैने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया था।

No comments