पहले आजमगढ़ के नाम से लोग डरते थे -सीएम योगी
आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद मऊ में विकास कार्यों के लिए 136.35 करोड़ रुपए लागत की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ जिले का नाम लेते हुए कहा कि पहले लोग आजमगढ़ का नाम लेने से डरते थे लेकिन आज वहां पर राज्य विश्वविद्यालय व एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए लखनऊ व बनारस नहीं जाना पड़ेगा बल्कि वह एक घंटे की दूरी तय करके अपने ही शहर से देश के किसी भी कोने की फ्लाइट पकड़ सकेंगे।
सीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे विकास की रीढ़ साबित होगा। एक्सप्रेस वे बनने के बाद पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार के लिए अपना शहर छोड़कर कहीं जाना नहीं पड़ेगा। उनको अपने ही जिले में रोजगार मिलेगा।

No comments